समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

अज्ञात हमलावरों ने सरबजीत के हत्यारे अमीर सरफराज को मारा, रणदीप हुड्डा ने कहा- शुक्रिया अज्ञात हमलावर

लाहौर: पाकिस्तानी जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी अमीर सरफराज को रविवार शाम लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सरफराज को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर सरबजीत की हत्या करने के लिए जाना जाता था।

इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर ‘अज्ञात हमलावरों’ का शुक्रिया अदा किया है। रणदीप ने सरबजीत की बहन दलबीर कौर को भी याद किया और उनकी बेटियों पूनम और स्वप्नदीप के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रणदीप हुड्डा का रिएक्शन

रणदीप हुड्डा ने 2016 में आई फिल्म ‘सरबजीत’ में सरबजीत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के बाद से ही रणदीप सरबजीत के परिवार के साथ जुड़े हुए हैं।

सरफराज की हत्या पर रणदीप ने ट्विटर पर लिखा, “कर्म, जो आप बोते हैं वो ही काटते हैं। शुक्रिया अज्ञात हमलावर। मुझे अपनी बहन दलबीर कौर की याद आ रही है. पूनम और स्वप्नदीप को मैं प्यार भेजता हूं। सरबजीत सिंह को कुछ तो इंसाफ मिला है।

सरफराज की हत्या कैसे हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरफराज को रविवार शाम लाहौर के इकबाल टाउन इलाके में उनके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वह मौके पर ही मर गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सरबजीत हत्याकांड

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में अमीर सरफराज ने सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर अमीर ने सरबजीत को तड़पा-तड़पा कर मारा था। सरबजीत सिंह, पंजाब के रहने वाले एक किसान थे, जिन्हें 1990 में गलती से पाकिस्तानी सीमा पार कर दिया था। उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया और जासूसी का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया गया था।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें