समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी

संसद में अमित शाह की अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा, विपक्षी सांसदों ने की माफी की मांग

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद बुधवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। इस बयान को लेकर विपक्षी सांसदों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शाह से माफी की मांग की।

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे का माहौल बन गया, और विपक्षी सदस्योंने अंबेडकर के अपमान के खिलाफ शोर-शराबा किया। इस बीच, राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1952 और फिर विदर्भ के उपचुनावों में जानबूझकर अंबेडकर को हराया था। रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस ने अंबेडकर जैसे महापुरुष को हराकर देश को मूर्ख बनाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने यही बात सदन में कही थी।”

Advertisement’s

विपक्षी सांसदों का आक्रोश

विपक्षी सांसदों ने इस टिप्पणी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री से माफी की मांग की। कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अमित शाह ने बाबासाहेब अंबेडकर और भारतीय संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “अमित शाह और आरएसएस की विचारधारा साफ तौर पर यह दर्शाती है कि वे अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और शाह से इस्तीफा देने की मांग करते हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें चुनावों में हराया। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा अंबेडकर का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें हराया और अपमानित किया।”

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अंबेडकर के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह के भाषण के खिलाफ विरोध किया।

कांग्रेस सांसदों की तीखी प्रतिक्रिया

संसद से बाहर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “डॉ. बीआर अंबेडकर संविधान के निर्माता हैं, और उन्होंने भारतीय संविधान की रचना की है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। कांग्रेस अंबेडकर का अपमान नहीं सह सकती।” वहीं, कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने कहा, “कल जो अमित शाह ने राज्यसभा में भाषण दिया, उसी को लेकर आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन किया।”