समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

शेखावाटी के संत परमहंस पंडित गणेश नारायण “बावलिया बाबा” का 177वां जन्मोत्सव कल, चौरासिया मन्दिर में होगा मुख्य आयोजन

शेखावाटी के संत के नाम से जगत प्रसिद्ध चिड़ावा नगर के आराध्य देव और जन-जन की आस्था के प्रतीक परमहंस पंडित गणेश नारायण “बावलिया बाबा” का 177वां जन्मोत्सव बुधवार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, 27 दिसंबर को मुख्य बाजार स्थित चौरासियों के मन्दिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। चौरासियों के मन्दिर को परमहंस पंडित गणेश नारायण “बावलिया बाबा” के साधना स्थल के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि मन्दिर के प्रति श्रद्धालुओं में अगाध आस्था है।

आयोजन को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा है अन्तिम रूप

मन्दिर महंत विनोद चौरसिया व विक्रम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर उत्सव समिति द्वारा तैयारियों को आज अन्तिम रूप दिया जा रहा है। श्री बावलिया बाबा जन्मोत्सव समिति के संयोजक अनुज भगेरिया ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव पर सुबह भक्तों को 10 बजे से देर रात्रि तक देशी घी के हलवे, गरम बड़े और सूसवा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शाम को 6.15 बजे 177 घी के दीपक से बाबा की महा आरती होगी साथ ही स्थानीय कलाकार भी बुधवार शाम को मन्दिर परिसर में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जन्मोत्सव के लिए बाबा के मन्दिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। मन्दिर मार्ग की सजावट का काम भी जोर-शोर से जारी है। समिति के पदाधिकारी अनुज भगेरिया, मुकेश हवाई, नवल किठनिया, दिनेश दाधीच व्यवस्था कार्य में जुटे हुए हैं।

ये कर रहे हैं सहयोग

कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी अरुण कुमार भगेरिया, हरिराम किठानिया, नथमल हवाई, रामअवतार दाधीच हैं साथ ही भादरमल मोदी, रामअवतार गोयल, अशोक कुमार मोदी , राज कुमार केड़िया, रामकिशन केड़िया, महेश मोदी, रजनीश राव, संदीप फतेहपुरिया आदि भी सक्रियता से आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें