समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

लखनऊ में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या: पारिवारिक कलह में बेटे ने ली मां और बहनों की जान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत में घटी, जहां पांचों के शव मिले। आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की वजह: पारिवारिक विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अरशद ने यह घातक कदम पारिवारिक कलह के कारण उठाया। 24 वर्षीय अरशद ने अपनी 40 वर्षीय मां और चार बहनों की हत्या कर दी। मृतक बहनों में 9 साल की आलिया, 16 साल की अक्सा, 18 साल की रहमीन और 19 साल की अल्शिया शामिल हैं।

आगरा से लखनऊ पहुंचा परिवार

मामले की जानकारी के अनुसार, अरशद अपने परिवार के साथ मंगलवार रात आगरा से लखनऊ आया था। परिवार होटल शरणजीत में ठहरा था। देर रात आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। अरशद और उसका परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेड़ी बगिया के कुबेरपुर इलाके का रहने वाला है।

घटना पर पुलिस का बयान

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी रविना त्यागी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले। मौके से आगरा निवासी अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां और बहनों की हत्या की।”

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें