समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

बावलियां बाबा का 179वां जन्मोत्सव कल: चिड़ावा के चौरासिया मंदिर में होगी महाआरती, भंडारा और भजन संध्या

चिड़ावा: शेखावाटी के आराध्य परमहंस पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा का 179वां जन्मोत्सव पौष बदी एकम पर बड़े भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार स्थित चौरासिया मंदिर में भव्य सजावट, भजन संध्या, प्रसाद वितरण और 179 दीपों की महाआरती भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी।

बावलिया बाबा जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के तहत चौरासिया मंदिर को खास फूलों, रंगीन गुब्बारों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। समिति के सदस्यों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है ताकि अधिकाधिक भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।

सुबह 10 बजे बाबा को पसंद आने वाले देशी घी के हलवे, चना (सूसवा) और दाल के बड़े का भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा। शाम को बावलियां बाबा महिला भक्त मंडल की ओर से मण्डल संयोजक पूनम चोरासिया की अगुवाई में भजन और नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सायं 7:15 बजे भक्त 179 दीपों से महाआरती कर बाबा के प्रति आस्था व्यक्त करेंगे। महाआरती के पश्चात जन्मोत्सव के अवसर पर केक-कटिंग समारोह भी आयोजित किया जाएगा। युवा और बुजुर्ग श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें