समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किसानों को फसल मुआवजा दिलवाने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

पिलानी, 21 जनवरी 2025: फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा पिलानी में तहसीलदार को आज ज्ञापन सौंपा गया है। महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनिया व ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पिलानी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिलानी क्षेत्र के अनेक गांवों में किसानों को फसल का मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है।

फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते फसल मुआवजा नहीं मिलता है तो किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन का रूख करना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में मांग की गई है कि पिलानी ब्लॉक के सभी किसानों को उनकी फसल का मुआवजा शीघ्र दिलवाया जाये।

Advertisement's
Advertisement’s

इन्होंने दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय जाट महासंघ के मास्टर सत्यवीर सिंह, सुबेदार प्रताप सिंह भास्कर, सुबेदार रोहिताश्व सिंह, सोमवीर पूनिया, हरफूल डूडी, विधाधर सिंह, सुरेश पूनिया, हरपाल सिंह, नित्यानंद पूनिया, महेन्द्र सिंह व नरेन्द्र सिंह आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें