समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा: लोहिया स्कूल में मेधावियों का सम्मान, 128 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

चिड़ावा: लोहिया स्कूल में आयोजित एक विशेष समारोह में जुलाई माह में हुए विभिन्न टेस्ट में अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 128 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे और प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चेयरमैन रामसिंह नेहरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निलेक्स, जोगेंद्र, भाविका, रिंकू, हर्षिता, आदित्य, मानसी, पूजा, गार्गी, योगेश, शुभम, जिया, पंकज, इशू, आयुषी, राजेश, दीपसिखा, रिया, मयंक, कीर्ति, प्रियंका, प्राची, विनायक, आर्यन, कार्तिक, तनीषा, शिवानी, भाविक, जोया, यशस्विनी, गार्गी नेहरा और तूलिका सहित अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर प्रदीप शर्मा, पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, केएल लाठ, प्रदीप सोनी, सरिता राव सहित स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें