समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा में होगा 2242वां सुंदरकांड पाठ, साढ़े 42 वर्षों से निरंतर चल रही है यह भक्ति परंपरा

चिड़ावा: पिलानी के प्रसिद्ध श्री महावीर मंडल की ओर से विगत साढ़े 42 वर्षों से लगातार जारी सुंदरकांड पाठ श्रृंखला के अंतर्गत आगामी 2242वां भव्य श्री सुंदरकांड पाठ अब चिड़ावा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 14 जून 2025 को शाम 5:15 बजे से आरंभ होगा।

इस बार का सुंदरकांड पाठ चिड़ावा के श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के धर्मप्रेमी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। पाठ वाचन की भूमिका निभाएंगे श्री महावीर मंडल, पिलानी के सक्रिय सेवाभावी नरेश मनिरामका, जो अपनी भक्ति पूर्ण शैली से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।

पाठ का आयोजन स्थल शर्मा सदन, पुराना पोस्ट ऑफिस के ठीक पीछे, भारद्वाज हॉस्पिटल के सामने वाली गली, चिड़ावा, झुंझुनूं में तय किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन मनोज कुमार, अनिल कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा पिलानी वाले द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुंदरकांड पाठ का लाइव प्रसारण भी श्री महावीर मंडल, पिलानी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

ज्ञात हो कि यह श्रद्धा से जुड़ा आयोजन 1 जनवरी 1983 से प्रारंभ हुआ था और तब से लेकर अब तक श्री महावीर मंडल पिलानी ने इसे बिना किसी अंतराल के जारी रखा है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि समाज में भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बन चुका है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें