समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

कोटा गैंग रेप मामला: कोटा सामूहिक दुष्कर्म मामले में नीट अभ्यर्थी 16 वर्षीय छात्रा अवसाद में रहकर चुप रही

कोटा गैंग रेप मामला: राजस्थान के कोटा में देशभर से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज एंट्रेंस की तैयारी करने जाते हैं। अपने मां-बाप और घर से दूर ये बच्चे हॉस्टल और पीजी में रहकर तपस्या की तरह पढ़ाई करते हैं। लेकिन इसी शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीट की तैयारी कर रही एक लड़की के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद छात्रा डिप्रेशन में चली गई। वह कुछ दिनों तक गैंगरेप के बारे में किसी से कुछ नहीं बता सकी।

कई दिनों तक रही चुप

जानकारी के मुताबिक, कोटा में नीट की तैयारी कर रही 16 साल की छात्रा के साथ 10 फरवरी को कथित गैंगरेप हुआ। चार लड़कों ने छात्रा के साथ गंदा काम किया। हैरानी की बात तो यह है कि छात्रा आरोपियों में से एक को जानती है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोपी लड़के ने उसे फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया था। वहीं चारों लड़कों ने छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने गुरुवार को चारों आरोपियों को पकड़ा लिया।

डिप्रेशन में गई छात्रा

कोटा महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की सहायक पुलिस उपाधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि छात्रा के क्लास की दोस्तों ने पाया कि वह डिप्रेशन में चली गई है। सहपाठियों ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद उसे परामर्श के लिए भेजा गया। इस दौरान नाबालिग लड़की ने पूरी आपबीती सुनाई। वह गैंगरेप के बाद कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कह सकी। काउंसलिंग के बाद उसने घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 10 फरवरी की है और पीड़ित छात्रा यहां एक कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही है। किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

स्त्रोत – Live Hindustan

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें