समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

काजड़ा में ‘दादी-नानी जन्मदिन’ और मातृत्व सम्मान कार्यक्रम आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उत्सव, महिलाओं को किया गया जागरूक

सूरजगढ़, 10 मार्च: ग्राम पंचायत काजड़ा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दादी-नानी जन्मदिन एवं मातृत्व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मंजू तंवर ने की। इस अवसर पर मंगना कंवर, माया कंवर, भतेरी देवी और बिमला देवी ने दादी-नानी के रूप में केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Advertisement's
Advertisement’s

बेटी के जन्म पर माताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर सरिता दनेवा, साथीन मेहा राठौड़ और रोशनी ने हितेश पत्नी राहुल, बबीता पत्नी रवि, सीता पत्नी अनिल, पंकज पत्नी निखिल और सोनी पत्नी अनिल को बेटी के जन्म पर बेबी किट देकर और मिठाई खिलाकर मातृत्व सम्मान प्रदान किया

महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता संदेश

सरपंच मंजू तंवर और सुपरवाइजर सरिता दनेवा ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी को आगे आना चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

इस अवसर पर अंबिका धींवा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता, संजू, सरस्वती देवी, धापा देवी, मौसम, पिंकी, बबीता, नीलम, केला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बेटी शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें