समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

काका सुंदरलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कहा “राजनीति के ऑल राउंडर थे काका”

बुहाना, 23 सितंबर 2024: केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज बुहाना के कलवा गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल काका सुंदरलाल के परिवार से भी मिले। केन्द्रीय मंत्री काका के सभी बेटों विजय कुमार, डॉ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम राज और कैलाश मेघवाल से मिले तथा उन्हें सांत्वना दी।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि काका सुंदरलाल राजनीति के ऑलराउंडर थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के लोगों की आवाज को विधानसभा में बुलन्द किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि काका सुंदरलाल ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया था और उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। पार्टी ने शेखावाटी में अपना कद्दावर नेता खो दिया, जिसकी भारपाई नहीं की जा सकती।

विडियो देखें:

इस मौके पर अभिमन्यु सिंह राजवी, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, पूर्व प्रधान नीता यादव, रतन सिंह तंवर, सुरेंद्र भाटिया, संजय गोयल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें