चिड़ावा: क्षेत्र के बख्तावरपुरा निवासी मोहित महला पुत्र चंद्रभान महला ने कर्मचारी चयन आयोग की प्रतिष्ठित SSC-CGL परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया 1140वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद पर इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मोहित की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षा जगत और समाज का भी नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम सामने आया, गांव और स्कूल में बधाइयों का तांता लग गया।

मोहित महला ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी प्रारंभिक शिक्षा और मार्गदर्शन को दिया। सफलता के तुरंत बाद वे अपनी शिक्षा-स्थली एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मार्गदर्शकों सुनील कुमार डांगी और समित डांगी सहित सभी अध्यापकों के साथ यह खुशी साझा की।
मोहित ने बताया कि SSC परीक्षा की तैयारी में फाउंडेशन बैच में मिली मजबूत नींव और सही दिशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैयरमेन सुनील कुमार डांगी, मैनेजिंग डायरेक्टर समित डांगी और प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने मोहित महला का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे और मोहित की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।
एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन चिड़ावा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट परिणामों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है। संस्थान में IIT, NEET और बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाउंडेशन और टारगेट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार मिल रहा है।




