Sunday, June 29, 2025
Homeराजस्थानRBSE: 5वीं से 8वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, राजस्थान...

RBSE: 5वीं से 8वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं क्लास की एग्जाम डेट्स जल्द, शिक्षा समाचार

RBSE: राजस्थान बोर्ड के 5वीं से 8वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं क्लास की एग्जाम डेटशीट भी जल्द से जल्द जारी हो सकती हैं। बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम की डेटशीट से जुड़ा अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को देखते रहें। आपको बता दें कि 5वीं से 8वीं क्लास के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं, जो स्टूडेंट्स आवेदन करना चाहते हैं, वो rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के एग्जाम अप्रैल में आयोजित होंगे और जुलाई अगस्त तक इसके रिजल्ट आएंगे।

वहीं 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल के ट्रैंड की मानें तो 2023 में 10वीं क्लास की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी, वहीं 12वीं के फाइनल एग्जाम 9 मार्च से 12 अप्रैल तक चले थे।

आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

यहां दिया गया बोर्ड एग्जाम 2024 का पेज खोलें।

क्लास 10 या 12 की डेटशीट का लिंक देखें और इस पर क्लिक करें

पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी एग्जाम डेट्स चेक कर लें।

राजस्थान 5वीं मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट 31 मई को और 8वीं मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट 17 मई को घोषित कर दिया गया था। 8वीं में इस बार कुल 94.50 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे। राजस्थान आठवीं बोर्ड परीक्षा में 1305355 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया था।

Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!