Thursday, June 19, 2025
HomeदेशRBI के एक्शन से धराशायी हुआ Kotak Mahindra Bank का शेयर, 10%...

RBI के एक्शन से धराशायी हुआ Kotak Mahindra Bank का शेयर, 10% से ज्यादा टूटा, जानिए क्या करें निवेशक?

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2024: शेयर बाजार में लगातार 4 दिन की खरीदारी के बाद गुरुवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। मंथली एक्सपायरी और कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर बाजार पर दिखा। बिकवाली में बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहा। इसी बीच, रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त एक्शन से Kotak Mahindra Bank का शेयर 10% से ज्यादा टूट गया।

शेयर 52-वीक लो पर फिसला

Kotak Bank का शेयर बाजार खुलते ही 10% से ज्यादा फिसल गया। इसने 25 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 1,620 रुपए का निचला स्तर छुआ, जोकि 52-वीक लो भी है। 24 अप्रैल को शेयर 1843 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3.30 लाख करोड़ रुपए के नीचे फिसल गया है।

RBI ने लगाई रोक

Kotak Mahindra Bank पर RBI ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी। साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से नए ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगा दी है। यह रोक 2022 और 2023 के लिए RBI की बैंक की IT जांच में मिली आपत्तियों के बाद लगाई गई है।

लगातार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं

RBI का यह एक्शन लगातार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर हुआ है। बता दें कि ग्राहकों को 2 साल में पर्याप्त IT इंफ्रा न होने से कई बार दिक्कतें हुईं। RBI कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा एक्सटर्नल ऑडिट के पूरे होने के बाद पाबंदियों की समीक्षा करेगा।

ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया

  • Jefferies: Hold की रेटिंग दी है। टारगेट को 2050 रुपए से घटाकर 1970 रुपए कर दिया है।
  • Citi: Neutral की रेटिंग दी है। 2040 रुपए का टारगेट दिया है। ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया है कि RBI के ऑर्डर का बैंक के ग्रोथ, NIM और फी इनकम पर असर पड़ेगा।

क्या करें निवेशक?

Kotak Mahindra Bank के शेयर में गिरावट के बाद निवेशकों में चिंता है।

  • अल्पकालिक निवेशकों को फिलहाल इस शेयर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
  • दीर्घकालिक निवेशकों को RBI की पाबंदियों के हटने का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।
  • निवेशकों को कंपनी के द्वारा किए गए सुधारों पर भी नजर रखनी चाहिए।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये समाचार झुन्झुनू 24 के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!