Monday, February 16, 2026
HomeखेलIPL मैच में रोहित शर्मा के आउट होने पर जश्न मनाने पर...

IPL मैच में रोहित शर्मा के आउट होने पर जश्न मनाने पर बुजुर्ग की हत्या, 2 गिरफ्तार

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार को एक IPL मैच के दौरान रोहित शर्मा के आउट होने पर जश्न मनाने पर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान 63 वर्षीय बंदोपंत तिबिले के रूप में हुई है। वे करवीर तहसील के हनमंतवाड़ी गांव के रहने वाले थे। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच हो रहा था। जब रोहित शर्मा आउट हुए तो तिबिले ने खुशी मनाने लगे। यह देखकर बलवंत झांजगे (50) और उसका भतीजा सागर भड़क गए। उन्होंने तिबिले के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और लाठियों से पीट दिया।

तिबिले को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बलवंत और सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के बीच रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बहसबाजी हुई। आरोपी बोले कि क्या हुआ जो रोहित आउट हुआ, मैच तो मुंबई ही जीतेगी, लेकिन तिबिले ने कहा कि दीवार तो टूट गई, अब किला कैसे बचाएंगे? यह सुनकर आरोपी भड़क गए थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!