हेमंत सोरेन पर राहुल गांधी: भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं. अब यह बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं. खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है.”
दरअसल, भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया है और अब उन्हें गुरुवार (1 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया.
ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।
खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 31, 2024
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल




