Good morning

आम लोगों को एक और झटका,आधी रात को सरकार ने बढ़ाए घरेलू LPG सिलेंडर के दाम, 14.2 किलो वाला सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

1– घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, 3 महीने में दूसरी बार कीमत में इजाफा, ₹89 दाम बढ़े; दिल्ली में 14.2kg का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा

2– 8 जून की बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद, CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया

3– दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा; अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान

4– आरबीआई के हालिया सुधारों और निवेश संबंधी कदमों से भारत में 75 अरब डॉलर तक विदेशी निवेश आने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ विकास दर बढ़ाने और कारोबारी सुगमता पर चर्चा की

5– भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की हालिया नीतिगत घोषणाओं और निवेश संबंधी सुधारों से भारत में 75 अरब डॉलर तक की विदेशी पूंजी आ सकती है। एसबीआई रिसर्च और कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्टों में कहा गया है कि इन सुधारों से विदेशी निवेश बढ़ेगा, रुपये को मजबूती मिलेगी और सरकारी उधारी की लागत कम हो सकती है।

6– भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इंडोनेशियाई विदेश मंत्री सुगियोनो की अहम बैठक होगी। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

7– भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यदि अदालतें केवल उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करें जो मुकदमा लड़ने का खर्च उठा सकते हैं, तो वे अपने सांविधानिक दायित्व का पूरी तरह निर्वहन नहीं कर रही होतीं।उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को केवल अधिकारों का संरक्षक ही नहीं होना चाहिए, बल्कि आम लोगों के लिए इतनी सुलभ भी होना चाहिए कि यह संरक्षण वास्तव में प्रभावी बन सके

8– ‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
गजेन्द्र सिंह शेखावत

9– धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी शुभेंदु सरकार, सीएम बोले- अब पूरे बंगाल में भगवा झंडा लहराएगा

10– मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, रसोइये की लापवाही के कारण हुई 21 लोगों की मौत!

11– दिल्ली पहुंचे अभिषेक: सांसदों की बगावत रोकने की चुनौती, ममता के निर्देश पर समय से एक दिन पहले पहुंचे राजधानी

12– गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर, अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी

13– पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तीसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी का यह पिछले कुछ हफ्तों में ईरान का तीसरा दौरा है।

14– भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंचा आंकड़ा

15– उत्तर कोरिया अब सिर्फ चीन के भरोसे नहीं, पुतिन-किम जोंग की नजदीकी से जिनपिंग की चिंता बढ़ी, 7 साल बाद उत्तर कोरिया जाएंगे

16– बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 6 की मौत, एमपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, कई जगह पेड़ गिरे; मानसून गोवा पार, दो दिन में महाराष्ट्र कवर करेगा।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!