Wednesday, February 11, 2026
Homeझुन्झुनूओबीसी वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी पर कल झुंझुनूं में बड़ा संवाद, आयोग...

ओबीसी वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी पर कल झुंझुनूं में बड़ा संवाद, आयोग करेगा जनसुनवाई

झुंझुनूं: अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के लिए अपनी आवाज सीधे आयोग तक पहुंचाने का अवसर मिलने जा रहा है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग सोमवार को जिले में जनसुनवाई आयोजित कर ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर प्रत्यक्ष संवाद करेगा। इस जनसुनवाई के निष्कर्ष राज्य सरकार को सौंपी जाने वाली महत्वपूर्ण रिपोर्ट का आधार बनेंगे।

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा ओबीसी वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े तथ्यों, समस्याओं और सुझावों के संकलन के उद्देश्य से सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में जनसुनवाई और आमजन से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

इस जनसुनवाई का नेतृत्व आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा और पवन मावंडिया करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, जयपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जनसुनवाई में ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित नागरिक आयोग के समक्ष अपनी सामाजिक स्थिति, शैक्षणिक अवसरों की स्थिति, आर्थिक चुनौतियों, पिछड़ेपन के कारणों और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े अनुभव साझा कर सकेंगे। आयोग इन तथ्यों के आधार पर राज्य स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को अनुशंसाएं भेजेगा, जिससे ओबीसी वर्ग को न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सके।

जिला कलेक्टर डॉ गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने ओबीसी वर्ग के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी बात आयोग के समक्ष रखें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!