Monday, December 8, 2025
Homeपिलानीवयोवृद्ध साहित्यकार नागराज शर्मा होंगे सम्मानित: प्रयास संस्थान द्वारा दिया जाएगा पारख...

वयोवृद्ध साहित्यकार नागराज शर्मा होंगे सम्मानित: प्रयास संस्थान द्वारा दिया जाएगा पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार

पिलानी, 5 नवम्बर: राजस्थानी साहित्य के लिए समर्पित पिलानी के वयोवृद्ध साहित्यकार 94 वर्षीय नागराज शर्मा को प्रयास संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों में संलग्न प्रयास संस्थान द्वारा वार्षिक साहित्य पुरस्कारों की शृंखला में राजस्थानी भाषा, साहित्य की सेवा क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए दिए जाने वाला कन्हैयालाल रतनलाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार नागराज शर्मा को दिया जाएगा।

प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि सुंदरदेवी लक्ष्मीदेवी पारख ट्रस्ट, कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी एवं चूरू मूल के उद्योगपति, ऑरबिट ग्रुप के संयोजक बसंत कुमार पारख के सौजन्य से प्रयास संस्थान प्रवर्तित पुरस्कार हेतु इस वर्ष राजस्थान साहित्य के वरिष्ठ हस्ताक्षर नागराज शर्मा का चयन किया गया है। उन्हें इसी माह चूरू में आयोजित समारोह में पुरस्कार राशि इक्कावन हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, मानपत्र अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान द्वारा इस पुरस्कार से पूर्व में राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार तेजसिंह जोधा नागौर, डॉ. चंद्रप्रकाश देवल अजमेर, डॉ. देव कोठारी उदयपुर, मोहन आलोक श्रीगंगानगर एवं प्रो. जहूर खां मेहर जोधपुर को सम्मानित किया जा चुका है।

राजस्थानी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं नागराज

19 मार्च 1932 को पिलानी (झुंझुनू) में जन्मे नागराज शर्मा राजस्थानी भाषा के सशक्त हस्ताक्षर हैं। बीकॉम, एमए, बीएड, विशारद नागराज शर्मा ने भले ही सेवानिवृत्ति तक पिलानी के बिड़ला हाईस्कूल में अंग्रेजी में अर्थशास्त्र पढ़ाया हो, पर वे सदैव राजस्थानी बोलते-लिखते हुए जीवन में अर्थ संचय के शास्त्र से दूर रहे। उन्होंने ‘बिणजारो’ जैसी स्तरीय पत्रिका का भी प्रकाशन-संपादन प्रारंभ किया जो आज 45वें वर्ष में भी निरंतर रहते हुए राजस्थानी भाषा की उल्लेखनीय सेवा कर रही है।

नागराज शर्मा ने हास्य-व्यंग्य के साथ कविता एवं नाटक क्षेत्र में भी काफी लिखा है। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में- थांरो के ल्यां हां, बिरखा बीनणी (कविता), इब तो चेतो, राम मिलाई जोड़ी, इब तो मुळको (नाटक), राजस्थानी सफळिया (हास्य), धापली रो लोकतंत्र, एक अदद सुदामा (व्यंग्य) आदि चर्चित पुस्तकें हैं। नागराज शर्मा को प्रयास संस्थान, चूरू के ‘कन्हैयालाल रतनलाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार’ से पूर्व डाॅ. ओमप्रकाश पंचरांगिया साहित्य सम्मान सहित अनेक पुरस्कार-सम्मान मिल चुके हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!