झुंझुनूं, 7 जुलाई: अंबेडकर भवन में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास आल्हा ने की। आयोजन की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।
समारोह में प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल ने कहा कि वर्तमान में बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार पर दूसरे धर्मों के कब्जे को समाप्त करने हेतु संगठन का 10वां स्थापना दिवस बोधगया में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इसे बहुजन चेतना का प्रतीक बताया।
अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामानंद आर्य ने कहा कि बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष समिति और भीम आर्मी मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर विकास आल्हा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना संगठन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी एक विचारधारा है, जो समानता और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रवि चंदेलिया को पिलानी से जिला मंत्री, नरेंद्र टंडन को जिला कमेटी सदस्य, योगेश कुमार को मलसीसर से तहसील अध्यक्ष, पवन कुमार को गुढ़ा से तहसील अध्यक्ष, आश्चर्य गोठवाल को मलसीसर से तहसील उपाध्यक्ष, साजिद भाटी को मंडावा से तहसील उपाध्यक्ष, कपिल कुमार को दिलोई से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सुनील मोरवाल को बहादुरवास से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, गौतम कुमार को बाजला से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, राहुल कुमार को रामपुरा से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, अंकित कुमार को सोती से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महेंद्र सिंह खन्ना को गुढ़ा से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, नाथमल चोपड़ा को मंडावा से नगर मंडल महासचिव, विक्रम कुमार को इंडाली से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, अनुराग भारू को मीडिया प्रभारी और शुभकरण बसवाला को चिड़ावा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समारोह में रविंद्र कुमार गर्वा, विकास मेघवाल, दिनेश कुमार, अजय वर्मा, मंगेश भगत, विकास बुलानिया, सुनिल कलिया, महेंद्र सिंह, नरोतम, विशाल आल्हा, संदीप बड़ागांव, गौतम, अनूप, अमित, राशिद, मोहरसिंह, रतन सिंह और अभिषेक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी नवगठित पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई गई और सामाजिक न्याय एवं समानता की दिशा में संगठित संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।