चिड़ावा – वार्ड नम्बर 28-29 व 30 मे भूतनाथ मंदिर के सामने 9 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव मे रामकथा प्रवचन भी चित्रकूट के राजाराम जी महाराज द्वारा किया जाएगा। रामकथा आयोजन के प्रथम दिन आज सुरजगढ रोड स्थित शिव हनुमान मंदिर से कथा स्थल शिव कॉलोनी भूतनाथ मंदिर तक कलश यात्र निकाली गई। यात्रा संयोजक सतपाल जांगिड ने बताया कि कलश यात्रा मे महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। लगभग 250 महिलाऐं अपने सर पर कलश रख कर यात्रा मे शामिल हुई। वर्षा सोमरा व भुनेष सैनी द्वारा इस कलश यात्रा का आयोजन करवाया गया। शिव शक्ति मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेतडी रोड भूतनाथ मुक्ति धाम के सामने दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

नौ दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे।
शिव शक्ति मंडल के वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी राजेश नातवाल ने बताया कि हर वर्ष नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव मे कुछ नया व आध्यात्मिक कार्यक्रम चिड़ावा के लोगों के लिए आयोजित किया जाता है । इसी क्रम मे मुख्य यजमान विद्यादेवी रामअवतार गोयल की देखरेख मे चित्रकूट के राजाराम जी महाराज द्वारा दोपहर दो बजे से शाम छ बजे तक नौ दिवसीय रामकथा प्रवचन किया जाएगा। इसके अलावा 16 अक्टूबर को कवी सम्मेलन व 19 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा साथ ही 21 अक्टूबर को नृत्य नाटिका व 22 अक्टूबर को श्री राणी सती मंगल पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नौ दिवसीय रामकथा व दुर्गापूजा महोत्सव के सफल संचालन हेतु सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, बाबूलाल स्वामी, सुनील महला, पार्षद गंगाधर सैनी, रामचन्द्र शर्मा, दिनेश जांगिड, मुकेश कोकचा सहित अन्य लोग भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।