चिड़ावा: शहर के प्रख्यात श्याम प्रेमी बाबूलाल वर्मा ने श्याम नगरी खाटू की 50वीं पदयात्रा पूर्ण कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री श्याम सेवा समिति, रेलवे स्टेशन चिड़ावा के संरक्षक के रूप में सक्रिय बाबूलाल वर्मा ने लगातार वर्षों तक पदयात्रा कर शहर में सर्वाधिक बार खाटू श्याम की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। यह पदयात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि खाटू श्याम भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
चिड़ावा से खाटू श्याम जाते समय सुल्ताना और चनाना सहित विभिन्न स्थानों पर श्याम प्रेमियों और समाजसेवी संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गुढ़ा में बहन मंजू महेश ने विशेष सम्मान किया।
उदयपुरवाटी घाटी में बाबा सेवा समिति के सदस्य मुकेश जलिंद्रा, अभिलेख धनखड़, दयानंद शाह, सुभाष धाबाई तथा लक्ष्मण भैया समिति के सुनील सिघड और मोहित ने भावपूर्ण स्वागत किया।
गुरारा में सरपंच अर्जुन शर्मा और शाहजी रामावतार राजपुरा ने भी स्वागत कर श्याम भक्ति के इस अद्वितीय संकल्प की सराहना की।
50वीं पदयात्रा के उपलक्ष्य में खाटू जाते समय मार्ग में केक काटकर इस ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ श्याम नाम का संकीर्तन किया। यह क्षण भक्तों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा।

50वीं पदयात्रा पूर्ण कर चिड़ावा लौटने पर रेलवे स्टेशन के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों और जिला बार संघ अध्यक्ष रतन लाल मोरवाल ने साफा, माला, शॉल और जैकेट पहनाकर भव्य स्वागत किया। छोटी बहन स्नेह लता ने भी आत्मीय अभिनंदन किया।
निज निवास पहुंचने पर बाबूलाल वर्मा ने सर्वप्रथम अपने इष्ट देव श्याम बाबा के समक्ष शीश नवाकर यात्रा सफल होने पर आभार प्रकट किया और जन्मदाता से आशीर्वाद लिया। परिजनों ने पुष्प वर्षा कर तथा केक काटकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया।
इस पावन अवसर पर डॉ. बी.एल. वर्मा, मोहन लाल वर्मा, शंकर लाल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुंदर लाल शर्मा, नरेश, मदन डारा, सुरेश, सोहन, विजेंद्र, श्रीराम, सुरेंद्र, प्रेम सैनी, गोरू राम और विनोद मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्याम भक्ति की इस अनूठी मिसाल की सराहना की।





