चिड़ावा: ग्राम पंचायत ओजटू के भगवान सत्यनारायण मंदिर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जो धत्तरवाला में बलिदानी सुरेंद्र सिंह धत्तरवाल के स्मारक स्थल तक पहुंची। 330 फीट लंबा तिरंगा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे स्कूली बच्चों और भूतपूर्व सैनिकों ने दोनों ओर से संभाल रखा था। देशभक्ति के नारों और जोश से भरी यह यात्रा क्षेत्र में एकता और गौरव का संदेश लेकर निकली।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी ने किया, जबकि भाजपा नेता राजेश दहिया ने बलिदानी सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर तिरंगा ध्वजारोहण किया। आयोजन में गौरव सेनानी सेवा समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष शीशराम डांगी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद रोहिल्ला, कप्तान हरलाल डांगी, कैप्टन कुलदीप मान, सूबेदार नंद किशोर, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, उमराव डांगी, राजेंद्र पूनिया, नाहर सिंह झाझड़िया, कैप्टन सुरेंद्र सिंह कमांडो, कप्तान जमन सिंह, अमर सिंह, सुभाष शर्मा, मनोहर लाल, पूरणमल, हेमराज, धर्मवीर डांगी, मूलचंद, जगदीश प्रसाद जांगिड़, मनोज जांगिड़, जसवंत डांगी, राजवीर डांगी, सूबेदार पूनम सिंह नरूका, सूबेदार सतवीर सिंह, विजय धत्तरवाल, अशोक धत्तरवाल, नेमीचंद, चांदराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर बलिदानी के पिता रामस्वरूप धत्तरवाल को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यात्रा में क्षेत्र की कई माताएं, बहनें और युवा शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजते माहौल में सभी ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया।