Month: December 2024
-

चिड़ावा: झांझोत स्टैंड के पास खेतों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू
चिड़ावा, 19 दिसम्बर 2024: कस्बे के नजदीक झांझोत स्टैंड के समीप स्थित खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 40 बीघा कृषि भूमि को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद…
-

राज्य बीमा पॉलिसी 2025 अभियान: झुंझुनूं में कार्यवाही शुरू, 01 अप्रैल 2025 से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राज्य बीमा विभाग सक्रिय
झुंझुनूं, 19 दिसंबर 2024: राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग झुंझुनूं ने उन राज्य कर्मचारियों के लिए कार्यवाही तेज कर दी है, जो 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले हैं। विभाग के पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार पंवार ने बताया कि इन कर्मचारियों को 01 अप्रैल 2025 को बीमा पॉलिसी का…
-

चिड़ावा: सेवा भारती ने लोहार बस्ती में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया
चिड़ावा, 19 दिसम्बर 2024: सेवा भारती समिति ने कस्बे की लोहार बस्ती में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाया। स्वस्थ जीवन शैली पर दिया जोर शिविर में मुख्य अतिथि सेवा भारती के स्वास्थ्य आयाम प्रांत प्रमुख जयनारायण…
-

चिड़ावा में बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
चिड़ावा, 19 दिसम्बर 2024: परमहंस पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 7 और 8 जनवरी को होने वाले इस आयोजन के लिए भंडारा समिति ने बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्वाणोत्सव के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…
-

झुंझुनूं पुलिस की सख्त कार्रवाई से दहेज प्रताड़ना के आरोपी ने विदेश से लौटकर किया सरेंडर
झुंझुनूं, 19 दिसंबर 2024: झुंझुनू जिले में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद एक दहेज प्रताड़ना का आरोपी विदेश से वापस लौटकर सरेंडर कर दिया। आरोपी मकसुद अली ने अपनी पत्नी महजबीन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था और फिर विदेश भाग गया था। क्या था मामला महजबीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…
-

चिड़ावा के लालचंद पेड़ा की दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, षड्यंत्र में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनू जिले के चिड़ावा में लालचंद पेड़ा की दुकान पर हुई फायरिंग और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फायरिंग के षड्यंत्र में शामिल एक आरोपी राहुल उर्फ शाका को सूरजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के…
-

डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में मेघवाल समाज संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं, 19 दिसंबर 2024: मेघवाल समाज संघ (रजि.) की जिला शाखा झुंझुनू ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा। संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए बयान को संविधान का अपमान करार देते हुए इसे…
-

अहिल्या बाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह पर 21 दिसम्बर को होगा मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन, गुजरात की शेरनी काजल हिंदुस्तानी होंगी मुख्य वक्ता
चिड़ावा, 19 दिसम्बर 2024: अहिल्या बाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह के तहत चिड़ावा बाईपास स्थित अनुपम गेस्ट हाउस में 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद के सुनील सिद्धड़ ने बताया कि सम्मेलन की मुख्य वक्ता काजल हिंदुस्तानी होंगी। आपको बता दें कि गुजरात के…
-

सूरजगढ़ में बाइक सवार बुजुर्ग का चाइनीज मांझे से गला कटा
सूरजगढ़, 19 दिसंबर 2024: थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में गुरुवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बाइक पर सवार एक बुजुर्ग का गला चाइनीज मांझे से कट गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 5 टांके…
-

गाडाखेड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने किया शुभारंभ, गांव और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा का लाभ
झुंझुनूं, 19 दिसंबर 2024: गाडाखेड़ा गांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। गांव में 108 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटे लाल गुर्जर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रम सिंह, विकास भालोठिया, विजेंद्र…
