Tuesday, January 13, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटी19 दिसंबर को चंवरा चौफुल्या में माली सैनी समाज की जिला स्तरीय...

19 दिसंबर को चंवरा चौफुल्या में माली सैनी समाज की जिला स्तरीय आम सभा, आरक्षण और बोर्ड गठन पर बनेगी रणनीति

उदयपुरवाटी/ककराना: उदयपुरवाटी उपखंड के चंवरा चौफुल्या क्षेत्र में 19 दिसंबर को माली सैनी समाज की जिला स्तरीय आम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा चंवरा चौफुल्या स्थित पुलिस चौकी के पास आयोजित होगी, जिसमें जिलेभर से समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और सामाजिक नेता शामिल होंगे। सभा में माली, सैनी, मौर्य, सुमन और कुशवाह समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आरक्षण, बोर्ड गठन और फाउंडेशन निर्माण प्रमुख एजेंडा

जिला मीडिया प्रभारी भरत सिंह कटारिया ककराना ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में माली सैनी समाज को 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण देने की मांग पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड का गठन देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर करने, बोर्ड में वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति तथा संगठनात्मक पदाधिकारियों की भूमिका तय करने जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा। सभा में महात्मा फुले फाउंडेशन के निर्माण और समाज को एकजुट कर एकता के सूत्र में बांधने पर भी सामूहिक मंथन होगा।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता होंगे शामिल

इस जिला स्तरीय आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बॉक्सर जतिन सैनी, जो सैनी महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सैनी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी और उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में खेतड़ी के पूर्व विधायक पूरणमल सैनी, भाजपा ओबीसी आयोग के सदस्य पवनवा मावडिया, उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, युवा नेता संदीप सैनी और चेयरमैन सुमित्रा सैनी की मौजूदगी भी रहेगी।

सामाजिक एकता और भविष्य की दिशा तय करेगी सभा

आयोजकों के अनुसार यह जिला स्तरीय आम सभा केवल मांगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाज के भविष्य, संगठन की मजबूती और सामाजिक अधिकारों को लेकर ठोस दिशा तय करने का मंच बनेगी। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी से इस सभा को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

(उदयपुरवाटी से भरत सिंह कटारिया की रिपोर्ट)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!