झुंझुनू: जिला 108 एंबुलेंस यूनियन की ओर से सिंघाना स्थित गौशाला में गौवंश के चारे हेतु ₹2100 की सहयोग राशि भेंट की गई। यह सेवा कार्य यूनियन के जिला अध्यक्ष मनेंद्र एवं उपाध्यक्ष नरेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन सदस्यों में अंकित निर्मल, सैनी अजय कुमार, कुलदीप, सतीश, रमेश, विजेंद्र, योगेश, यशवंत, भलेश, विकास, राकेश, नरेश लाबा, अमित पुनिया, हरकेश, मुकेश सहित झुंझुनू जिले के समस्त 108 एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी मरीजों की आपातकालीन सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। गौवंश की सेवा इसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यूनियन द्वारा समाजहित और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।





