चिड़ावा: घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मोटरसाइकिल सवार को 108 एंबुलेंस चालक अंकित निर्मल व ईएमटी बंटी नूनिया ने तत्परता दिखाते हुए चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। 108 एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया को दूरभाष पर सूचना मिली कि मंड्रेला रोड़ पर श्योपुरा-भोमपुरा के बीच सड़क पर एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा है।
सूचना मिलने पर चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल दुर्घटना स्थल पर लगभग 3 मिनट में पहुंच गए तथा घायल नवीन पुत्र शीशराम निवासी ठिमाऊ को तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
उप जिला अस्पताल में डॉक्टर जयप्रकाश धायल नर्सिंग स्टाफ कर्मवीर श्योराण, संजय व तनवीर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया, किंतु हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
इसी दौरान घायल नवीन के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। घायल के अचेत होने की वजह से दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल नवीन सड़क के बीचोंबीच पड़ा था जबकि उसकी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे पड़ी थी।





