Friday, November 21, 2025
Homeसूरजगढ़हिरवा गांव में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन — 26...

हिरवा गांव में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन — 26 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

सूरजगढ़: विधानसभा क्षेत्र के हीरवा गांव में आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बुद्ध विहार जय पहाड़ी परिसर में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन भंते विनयपाल के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात भंते विनयपाल ने उपस्थित लोगों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण करवाया।

जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को हीरवा गांव में संविधान संगोष्ठी का आयोजन भंते विनयपाल के सानिध्य में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता और संवैधानिक मूल्यों के प्रसार का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि होंगे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल और आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहीं शकुन जिलोवा करेंगी।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, बुद्ध विहार ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, भीम आर्मी जिला सहसचिव मनोज बोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुनींद्र गर्वा, राजेश गोठवाल खुडाना, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्वा, रोहिताश बोयल, महिपाल, कृष्ण कुमार, सुनिल कुमार लाम्बा गोठड़ा, जयसिंह, जोगेंद्र आल्हा, आकाश आल्हा, तपेंद्र आल्हा, दीपिका, इशिका समेत अनेक ग्रामीण और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई।

जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता लगातार बहुजन समाज के लोगों से संपर्क कर रहे हैं ताकि 26 नवंबर का यह आयोजन सफल आयोजन हो। उन्होंने कहा — “यह संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। जिलेभर से कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे और संगठन व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!