चिड़ावा, 06 जुलाई 2024: चिड़ावा शहर की कॉलेज रोड के समीप सनातन आश्रम स्थित श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक महोत्सव के तहत शनिवार को हवन हुआ। धाम के अधिष्ठाता पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आचार्य पंडित सियाराम शास्त्री के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां दिलाई।
इस दौरान विश्व कल्याण और शांति की कामना की गई। हवन में यजमान शिव कुमार पोद्दार, पवन कुमार ढाणी वाला ने सपत्नीक आहुतियां दी। वहीं आयोजन के दौरान पीआरओ हिमांशु का अभिनंदन भी किया गया।
इस दौरान सत्यनारायण चौधरी, सांवरमल तिवाड़ी, राधेश्याम जांगिड़, पीसीपी स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, महेश पोद्दार, कांतिप्रसाद हलवाई, सत्यनारायण शर्मा, महेन्द्र बदनगड़िया, मातादीन शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, महेंद्र सैनी, अमर राज पंडित, गिरधर गोपाल महमिया, राजीव – संजीव व्यास, कमलकांत पुजारी, महेंद्र पाल जांगिड़, यादव प्रसाद, वेदांत तिवाड़ी, झंडीप्रसाद चौरासिया, विवेक तिवाड़ी, संजय दायमा, कार्तिकेय, विनोद चौरासिया, पार्थ कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती हुई। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।