चिड़ावा: 13 अगस्त को प्रातः 5:30 बजे तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह फेरी हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री हरि नाम प्रभात फेरी द्वारा आयोजित की जा रही है।
सदस्य देवानंद चौधरी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित उनकी पूरी प्रशासनिक टीम भी प्रभात फेरी में शामिल होंगी। इस अवसर पर सभी के हाथ में तिरंगा झंडा होगा।
13 अगस्त को मंगलवार है, इसलिए प्रभात फेरी का मंगलवार वाला रूट अपनाया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रभात फेरी सदस्यों और नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे बड़ी संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों और इसे सफल बनाएं।
यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जज्बे को जागृत करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर इस यात्रा को