सूरजगढ़, 14 अगस्त 2024: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काजड़ा में आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।
ग्राम पंचायत कार्यालय से शुरु हुई तिंरगा रैली वंदे मातरम, इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे व भारत माता के जयकारे के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चौक स्थित इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गए।
तस्वीरें और विडियो देखें…
तिंरगा रैली में पीईईओ ममता यादव, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, उप सरपंच राकेश कुमार, पटवारी बृजमोहन सिंघल, वरिष्ठ लिपिक चंद्रकला, विनोद सोनी, अनिल शर्मा, विकास मारवाल, अनिल जांगिड़, राकेश पूनिया, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, धीर सिंह नायक, रूप सिंह शेखावत, गुमान सिंह शेखावत, राजेंद्र सैनी, मुकेश दादरवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी शामिल हुए।