Sunday, July 27, 2025
Homeमंड्रेलाहरियाली तीज पर मंड्रेला में दिखा पारंपरिक उत्साह, महाविद्यालय और नगरपालिका का...

हरियाली तीज पर मंड्रेला में दिखा पारंपरिक उत्साह, महाविद्यालय और नगरपालिका का साझा आयोजन

मंड्रेला (झुंझुनूं)। राजकीय कन्या महाविद्यालय मंड्रेला व नगरपालिका मंड्रेला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोक परंपरा को जीवंत किया।

महोत्सव की शुरुआत नगरपालिका चेयरपर्सन ने पौधारोपण कर की। उन्होंने हरियाली तीज के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति की आराधना और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत होती है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम स्थल को तीज के रंग में सजाया गया था और समूचा परिसर पारंपरिक लोक धुनों, गीतों और झूले झूलती छात्राओं के उल्लास से सराबोर रहा।

महाविद्यालय के नोडल प्रवेश प्रभारी उदयसिंह नेहरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम है बल्कि यह हरियाली तीज के भावार्थ को भी मजबूती से प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें रामाकांत पुरोहित, किशोरीलाल, चंद्रप्रकाश वर्मा, सोनू मौर्य, सविता सिंघल, अशोक कुमार, प्राचार्या सुनीत, ईश्वर पूनिया, गौरव मित्तल, बनारसीलाल जांगिड़, रोहिताश्व सिंह निर्वाण, शिवप्रसाद (अधिवक्ता), सुशील जोशी, भामाशाह जयलाल टेलर, राजेन्द्र सिंह अवाना, विजेन्द्र पूनिया, सुरेन्द्र सिंह, विजय सिंह मेहरा और ओम सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हरियाली तीज महोत्सव के माध्यम से जहां छात्राओं को लोक संस्कृति से परिचित कराया गया, वहीं ग्रामीण समुदाय ने भी इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसादी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!