Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाराजीविका कार्यालय में किया वृक्षारोपण, प्रबंधक रेणुका मान्जू ने पर्यावरण संरक्षण का...

राजीविका कार्यालय में किया वृक्षारोपण, प्रबंधक रेणुका मान्जू ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

चिड़ावा, 7 अगस्त 2024: हरियाली तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत आज चिड़ावा पंचायत समिति स्थित राजीविका कार्यालय में ब्लाॅक परियोजना प्रबंधक रेणुका मान्जू के नेतृत्व में “हरियालो राजस्थान” व “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रबंधक रेणुका मान्जू ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आस-पास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। प्रबंधक मांजू ने बताया कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेणुका मान्जू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वृक्षों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर नमो ड्रोन दीदी लक्ष्मी कुमावत, ऊषा, ममता आदि मौजूद रहीं। राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में उपखण्ड स्तर पर पौधारोपण किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!