मंड्रेला, 8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर मंड्रेला में जश्न का माहौल है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

सोनी ने कहा कि यह जीत जनता के भाजपा पर भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कितने ही षड्यंत्र रचे लेकिन जनता ने ईवीएम के जरिए उन्हें करारा जवाब दिया है। हरियाणा की जनता ने जलेबी की चासनी से मक्खी को अलग करने की तरह कांग्रेस को अलग कर दिया है।”
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मुरारीलाल चौहान, शिव मेडिकल के शिवकांत शर्मा, सुशील जोशी, सांवरमल कुमावत, मनोज बामिल, बीरबल कुमावत, दरियासिंह बामिल, कुलदीप बामिल, प्रकाश सोनी, विनोद सोनी, प्रमोद और ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।