करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को करनाल के दौरे पर आए और इस दौरान प्रदेश में हो रही बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने इस मौसमी परिस्थिति को लेकर किसानों के दुख-दर्द को सुना और उन्हें हर संभव मदद की बात कही।
किसानों के फसलों पर बढ़ते खतरे पर चिंतित हुए मुख्यमंत्री
इस दौरे के दौरान नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण इंद्री, गढ़ी, बीरबल और घरौंडा इलाके में खड़ी फसलों पर खतरा बढ़ गया है। वह अन्नदाताओं से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की।
आंधी और बिजली की समस्या पर भी चर्चा
साथ ही, नायब सिंह सैनी ने उनके साथ बिजली आपूर्ति की समस्या पर भी चर्चा की। आंधी से बिजली आपूर्ति ठप सड़कों पर गिरे पेड़ पानीपत के मतलोडा क्षेत्र में आंधी से 50 खंभे गिरने से 10 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यालय में की बैठक, चुनावी प्रचार का किया ऐलान
करनाल प्रवास के दौरान नायब सिंह सैनी ने सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्णकमल में भी बैठक ली और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रचार की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने शहर में तीन स्थानों पर जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार करने का भी ऐलान किया।