Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीहम इस देश के नागरिक, अपने ही देश में शरणार्थी हैं: पिलानी...

हम इस देश के नागरिक, अपने ही देश में शरणार्थी हैं: पिलानी में नगरपालिका और जिला प्रशासन की अनदेखी से परेशान लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पिलानी में चिड़ावा-लोहारू बाईपास स्थित कॉलोनियों के निवासियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय करते हुए लक्ष्मी कॉलोनी में आज बड़ी संख्या में महिला-पुरूष विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बैनर पर लिखा है कि हम इस देश के नागरिक अपने ही देश में शरणार्थी हैं।

विरोध प्रदर्शन में शामिल लक्ष्मी कॉलोनी के दिलीप सिंह खीचड़ ने बताया कि नगरपालिका चुनाव 2019 से पहले बाईपास स्थित कॉलोनियों में रहने वाले सैंकड़ों परिवारों के नाम पिलानी नगरपालिका की मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उस वक्त ये बताया गया था कि इन कॉलोनियों के मतदाताओं के नाम अब यहां से 5 किमी दूर धींधवा ग्राम पंचायत में जोड़ दिए गए हैं। दिलीप सिंह खीचड़ ने बताया कि नगरपालिका से नाम हटाकर ग्राम पंचायत में जोड़ने का दावा सिर्फ राजनीति से प्रेरित था। दरअसल कुछ स्थानीय नेताओं ने पालिका चुनाव लड़ने के लिए प्रशासन के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।

नगरपालिका में नाम जुड़वाने की अपनी मांग को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि वे इस मामले को अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त तक पहुंचाएंगे, साथ ही 2 दिन तक कॉलोनी में विरोध जताने के बाद 19 अप्रैल को मतदान के दिन तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

विरोध प्रदर्शन में शामिल कॉलोनी के लोगों ने बताया कि नगरपालिका की मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद से ही बाईपास स्थित लक्ष्मी कॉलोनी, महादेव नगर, नट बस्ती, महावीर नगर, साईं कॉलोनी, लक्ष्मण विहार कॉलोनी, श्रवण कॉलोनी आदि कॉलोनियों में रहने वाले लोग जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सम्बन्धित कार्य, विवाह पंजीकरण जैसी सेवाओं से वंचित कर दिए गए।

प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान

इस मामले को लेकर यहां रहने वाले लोग स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला कलेक्टर तक को अपनी परेशानियों से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन आज तक किसी ने इनकी सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। प्रशासनिक अनदेखी के चलते भी लोग काफी आक्रोशित हैं। चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में नगरपालिका मतदाता सूची सम्बंधी कार्य नहीं होगा, लेकिन फिर भी नागरिक विरोध कर रहे हैं तो उनसे बात की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल

मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के विरोध में आज लक्ष्मी कॉलोनी में हुए विरोध प्रदर्शन में दिलीप सिंह खीचड़, बलबीर सिंह बांगड़वा, बजरंग लाल पंवार, कुरडा राम, सत्यवीर सिंह ढाका, सुभाष, राजेन्द्र नायक, गुलजारी लाल, हरपाल सिंह, पप्पू सिंह जैदिया, दीपक सिंह शेखावत, अनुज जांगिड़, धनपत मेघवाल, सरिता देवी, संतोष कंवर, रेखा, चुकादेवी, बिमला देवी, विद्या कंवर, मोती देवी, प्रमिला, राजू देवी, गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!