मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा आज चिड़ावा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सुशील कुमार शर्मा ACBEO-1, शेखर शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कय्यूम अली ACBEO-II. मुकेश कुमार सैनी RP, एवं लीलाधर सैनी RP, द्वारा सुबह 10 बजे विद्यालयों में पहुँचकर कार्मिकों की उपस्थिति जाँच की गई।

अधिकारियों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरहड़, शहीद सुबेदार निहाल सिंह रा.उ.मा.वि. नूनिया गोठड़ा, रा.उ.मा.वि. बख्तावरपुरा, सेठ रामप्रताप रा.उ.मा.वि. सुलताना, रा.प्रा.वि. पावड़िया की ढ़ाणी, रा.प्रा.वि. आदर्श बस्ती नूनिया गोठड़ा आदि विद्यालयों की जाँच की गई।
इनको जारी किए नोटिस
निरीक्षण के दौरान आज कुल 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। शहीद सुबेदार निहाल सिंह रा.उ.मा.वि. नूनिया गोठड़ा में उप प्रधानाचार्या सुनिता सैनी, विमला चाहर उप प्रधानाचार्या, सुषमा पूनिया वरिष्ठ अध्यापक, मुन्नी देवी वअ, रणवीर सिंह कटेवा शारीरिक शिक्षक, समिता अएल-2, सुनीता कुमारी अ.एल-2, सुमन कटेवा अ.एल-1, सुनिता प्रयोगशाला सहायक व रा.उ.मा.वि. नरहड़ के प्रधानाचार्य महेश कुमार पारीक, रेणु कुमारी व्याख्याता, मनीषा शर्मा व्याख्याता, जामवन्ती वअ, शशीकला शर्मा अ.एल-2, दिलराज कौर शाशि कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। इन समस्त कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।
रा.प्रा.वि. आर्दश बस्ती नूनिया गोठड़ा प्रधानाध्यापक को साफ सफाई एवं रिकाॅर्ड व्यवस्थित नही मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।