Sunday, March 15, 2026
Homeसुलतानासोलाना के काटली नदी क्षेत्र में भयंकर आग, वन संपदा को भारी...

सोलाना के काटली नदी क्षेत्र में भयंकर आग, वन संपदा को भारी नुकसान

वन विभाग की 21 हजार से अधिक पौधों के नष्ट होने की पुष्टि, आग बुझाने के प्रयास जारी

सुलताना, 11 मार्च 2025: सुलताना के सोलाना गांव स्थित काटली नदी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वन विभाग द्वारा लगाए गए 21 हजार से अधिक पौधे जलकर नष्ट हो गए

Advertisement's
Advertisement’s

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वनपाल मुकेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड, जेसीबी और पानी के टैंकरों की मदद से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम इस पर रिपोर्ट तैयार कर रही है और आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयासरत है। क्षेत्र में फैली इस आग ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन की आशंका भी जताई जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!