Tuesday, July 1, 2025
Homeविदेशसोमाली लुटेरों ने हिंद महासागर में बांग्लादेशी जहाज को हाईजैक किया

सोमाली लुटेरों ने हिंद महासागर में बांग्लादेशी जहाज को हाईजैक किया

मोगादिशु : सोमालियाई लुटेरों ने मंगलवार को हिंद महासागर में एक बांग्लादेशी जहाज को हाईजैक कर लिया। यह घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से पूर्वी तरफ करीब 1100 किलोमीटर दूर हुई। “मर्चेंट वेसल अब्दुल्लाह” नाम का यह जहाज मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहा था।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 15-20 हथियारबंद लुटेरों ने जहाज पर हमला कर दिया। इस जहाज पर करीब 55 हजार टन कोयला मौजूद है। 23 बांग्लादेशी क्रू सदस्यों वाले इस जहाज को लुटेरे सोमालिया ले जा रहे हैं। वहीं बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून ने जहाज पर मौजूद एक क्रू सदस्य के हवाले से बताया कि उन पर करीब 50 लुटेरों ने हमला किया।

यह घटना सोमालिया में समुद्री डकैती के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। पिछले कुछ वर्षों में, सोमाली लुटेरों ने कई जहाजों को हाईजैक किया है और फिरौती के लिए चालक दल को बंधक बना लिया है।बांग्लादेश सरकार ने जहाज और उसके चालक दल को सुरक्षित रिहा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी ह।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!