Sunday, June 8, 2025
Homeदेशसोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, शिमला IGMC अस्पताल में कराया गया...

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, शिमला IGMC अस्पताल में कराया गया भर्ती, अब हालत सामान्य

शिमला, हिमाचल प्रदेश: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें त्वरित उपचार के लिए शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ और रक्तचाप (बीपी) में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी।

IGMC में मेडिसिन और अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। सोनिया गांधी का ईसीजी और एमआरआई टेस्ट कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी तबीयत स्थिर है और उन्हें छुट्टी देकर वापिस छराबड़ा स्थित निवास भेज दिया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

डॉ. अमन (उप चिकित्सा अधीक्षक, IGMC) का बयान

IGMC के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी कुछ रूटीन मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल आई थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या जरूर थी, लेकिन उपचार के बाद वह अब पूरी तरह ठीक हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते अस्पताल को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया।

प्रियंका गांधी के घर पर रुकी हैं सोनिया गांधी

ज्ञात हो कि सोनिया गांधी शिमला में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित आवास पर ठहरी हुई हैं। वह पहले भी कई बार गर्मियों में शिमला आती रही हैं और अकसर प्रियंका के घर पर ही विश्राम करती हैं। इस बार भी स्वास्थ्य लाभ और विश्राम के उद्देश्य से वह यहां आई थीं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीच में छोड़ा ऊना दौरा

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना जिला का दौरा बीच में ही छोड़ दिया और हैलीकॉप्टर से शाम 6:30 बजे शिमला के अनाडेल हैलीपेड पहुंचे। यहां से वह सीधे IGMC अस्पताल जाकर सोनिया गांधी का हाल-चाल लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कई शीर्ष अधिकारी और नेता पहुंचे IGMC

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी पहुंचे जिनमें शामिल रहे:

  • स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल
  • मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना
  • डीसी और एसपी शिमला
  • मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू
  • मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट

इन सभी अधिकारियों और नेताओं ने अस्पताल में मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी की। IGMC परिसर में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!