झुंझुनूं: मंगलवार को राष्ट्रीय छात्रसंघ इकाई (NSUI) ने सेना भर्ती, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) समेत युवाओं की अनेक मांगों को लेकर झुंझुनूं में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंबेड़कर पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स पर चढ़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। सेना भर्ती में अग्निवीर योजना युवाओं के हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से एमएसपी को कानूनी रूप देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे और भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में झुंझुनू कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, ऋतु बराला, राहुल जाखड़, अंकित चौधरी, आफताब गोरांण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




