Saturday, June 21, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ: विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के संबंध...

सूरजगढ: विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सूरजगढ़ राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में काजड़ा सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के संबंध में पंचायत समिति सूरजगढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कानून मंत्री से देश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की गई।

जनसंख्या विस्फोट की रोकथाम पर बल

काजड़ा सरपंच मंजू तंवर और सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमारे देश में तेजी से बढ़ती आबादी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जनसंख्या देश की मुख्य समस्याएं हैं, जिन पर नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए भी खतरा है और देश के सीमित संसाधनों पर भारी दबाव डाल रही है।

उन्होंने कहा कि हर साल बढ़ती बेरोजगारी के आंकड़े दर्शाते हैं कि यदि इसी तरह हालात बने रहे तो स्थिति कभी भी विस्फोटक हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अधिकांश आबादी गरीब सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के बीच बढ़ रही है, जिनके पास नागरिक सुविधाओं की गंभीर कमी है। इस बढ़ती आबादी को पीने का साफ पानी, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

छोटे परिवारों की आवश्यकता

ज्ञापन में कहा गया कि समाज की नई पीढ़ियों को बेहतर जीवन देने, बच्चों को बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए छोटे परिवारों की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है। हर दिन बढ़ रही जनसंख्या के दबाव को हम हर वर्ष महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से हमारे देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इसे रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कठोर और प्रभावशाली कानून की मांग

आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर भारत सरकार से एक कठोर और प्रभावशाली जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। यह कानून विकासशील, आत्मनिर्भर और स्वच्छ भारत का निर्माण करने में सहायक होगा।

इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, जीणी सरपंच अमीलाल भड़िया, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, शिवदान सिंह भालोठिया, दरिया सिंह, राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!