Monday, June 23, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में स्वच्छता के लिए बालिका विद्यालय स्टाफ और छात्राओं की पहल,...

सूरजगढ़ में स्वच्छता के लिए बालिका विद्यालय स्टाफ और छात्राओं की पहल, सफाई अभियान शुरू किया, कपड़े के थैले बांट

सूरजगढ़, 2 अक्टूबर 2024: पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने सूरजगढ़ में स्वच्छता की पहल करते हुए सफाई अभियान के लिए श्रमदान किया और कपड़े के थैले बांटे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल की प्रेरणा से संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि आज महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया गया। साथ ही शहर के वार्डों में जन सम्पर्क कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया। डॉ. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के लिए वार्डों में कमेटियों का गठन किया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, वाइस प्रिंसिपल सुभिता व मंजू ठोलिया, एसएमसी अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, वार्ड पार्षद सोनू शर्मा, गाइड प्रभारी मनीषा सैनी, डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल, उर्मिला अग्रवाल, पालीराम मुंशी, राजकुमार नाटासिया, रेखा सैन, पिनाक शर्मा सहित गाइड छात्राएं व वार्ड के लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!