Thursday, February 12, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में सक्षम एजुकेशन (RAMP) के तहत हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं-युवाओं...

सूरजगढ़ में सक्षम एजुकेशन (RAMP) के तहत हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं-युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

सूरजगढ़: सक्षम एजुकेशन (RAMP) योजना के अंतर्गत सूरजगढ़ में हैंडीक्राफ्ट विषय पर तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर की विधिवत शुरुआत गुरुवार को की गई। इस प्रशिक्षण बैच का उद्घाटन लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भाग ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सज्जन कुमार अग्रवाल ने कहा कि सक्षम एजुकेशन (RAMP) जैसी योजनाएं ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लें, ताकि भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद संदीप शर्मा ने योजना की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि RAMP योजना का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने कौशल आधारित रोजगार को समय की आवश्यकता बताया।

शिविर प्रभारी रवि सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 30 महिलाएं और पुरुष भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हैंडीक्राफ्ट से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है, ताकि वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वरोजगार शुरू कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान सभी महिला प्रतिभागियों को एक-एक प्रशिक्षण किट उपलब्ध कराई गई है। साथ ही शिविर में दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण कार्य में प्रशिक्षिका निशा सैनी, मोनिका सैनी और सरिता सैनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी हैंडीक्राफ्ट की बारीकियां सीख रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहायक साबित होंगे। विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सार्थक और प्रभावी पहल है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!