Wednesday, April 1, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में संदिग्ध मौत: नई-नवेली दुल्हन की कमरे में मिली लाश, पुलिस...

सूरजगढ़ में संदिग्ध मौत: नई-नवेली दुल्हन की कमरे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

सूरजगढ़: थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की शादी के महज दो दिन बाद संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल के कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही पंचायत क्षेत्र के बुडानिया का बास गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया।

घटनास्थल का निरीक्षण कर शव मोर्चरी में रखवाया

सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर सूरजगढ़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।

गोरखपुर निवासी नीलू चौहान थी मृतका

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नीलू चौहान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है। नीलू चौहान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। उसका विवाह 9 फरवरी को सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सही गांव निवासी धर्मेंद्र बुडानिया से हुआ था। शादी के दो दिन बाद ही नीलू विदा होकर ससुराल पहुंची थी।

मामला संवेदनशील मानते हुए मेडिकल बोर्ड गठित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला शादी के महज दो दिन बाद का होने के कारण इसे संवेदनशील माना जा रहा है। इसी वजह से शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को गोरखपुर में सूचना भेज दी है। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

हर एंगल से की जा रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में आत्महत्या, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!