Sunday, April 13, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में निकाली गई भव्य रैली, धूमधाम से मनाई गई ज्योतिबा फुले...

सूरजगढ़ में निकाली गई भव्य रैली, धूमधाम से मनाई गई ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती

सूरजगढ़, 12 अप्रैल 2025: सामाजिक न्याय और शिक्षा के अग्रदूत ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती शुक्रवार को सूरजगढ़ में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रैली का आयोजन किया गया, जो भंते विनयपाल जेई पहाड़ी के सान्निध्य में और भोजा की ढाणी के ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में निकाली गई।

जयंती कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती शिक्षण संस्थान परिसर में किया गया, जहां संस्थान के संस्थापक नौरंगलाल सैनी ने ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में ओमप्रकाश झारोडा, हरिसिंह बड़बर, रोहितास सैनी, श्योराम सैनी, बंशीधर सैनी, मनोहरलाल सैनी, गोकुलराम सैनी, भक्त रामसिंह सैनी, ज्वाला प्रसाद सैनी, जनाब रईस कुरेशी (अध्यक्ष, डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति), शिव कुमार मौर्य (प्रभारी, एमएन टीवी राजस्थान), रामसिंह जोधा (जिला संयोजक, क्षत्रिय महासभा), कैप्टन रामकुमार दूड़ियां, धर्मपाल सिंह सौंथली (प्रदेशाध्यक्ष, बामसेफ) आदि ने शिरकत की।

इन वक्ताओं ने लोकतंत्र में जानकारी की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाते। उन्होंने शिक्षा को समाज में परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।

भंते विनयपाल ने फुले दंपत्ति के जीवन संघर्षों और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए अंधविश्वास, पाखंडवाद और रूढ़ियों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

सूरजगढ़ में निकाली गई भव्य रैली, धूमधाम से मनाई गई ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती

महिला मोर्चा राजस्थान की अध्यक्ष सुनीता मौर्य ने सावित्रीबाई फुले द्वारा नारी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें भारत की पहली शिक्षिका और महिला जागरूकता की प्रतीक बताया। प्रधानाचार्य सुनीता सैनी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त संकेत बताया।

विद्यालय स्तर पर आयोजित पेंटिंग, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पूजा जांगिड़, सिंपी वर्मा और सिंपी शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को पंचशील पहनाकर एवं फुले साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संविधान एवं सामाजिक चेतना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रेरणादायक संदेश दिए।

Advertisement's

Advertisement’s

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बस्तीराम सैनी, महेश चंदोलिया, धर्मपाल सैनी, राधेश्याम चिरानिया, रतनलाल तंवर (एडवोकेट), रतनलाल चेतीवाल, फूलचंद सुनिया, प्रेमचंद मेहरा और सोहनलाल बाकोलिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सेवदा ने किया और संस्था निदेशक श्यामलाल सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

लीलाधर गोपालपुरा, शेरसिंह सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, पुष्पा सैनी, मनीषा सैनी (अध्यापिका), पार्षद सांवरमल सैनी, वेदप्रकाश, रघुवीरसिंह भाटिया, छोटेलाल गजराज, जगदीश लोरानिया, सज्जन कटारिया, नरेश सैनी, गोपीकृष्ण चंदोलिया, सरोज जुगलकिशोर, राजेंद्र गजराज, हासम, सलमा, सुनील, ताराचंद बाकोलिया, मनीषा सैनी, महावीर बाकोलिया, राकेश बाकोलिया और सुभाष सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!