Friday, August 22, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: मृतक रामेश्वर के परिवार से मिला प्रशासन

सूरजगढ़: मृतक रामेश्वर के परिवार से मिला प्रशासन

सूरजगढ़, 24 मई: सूरजगढ़ के बलौदा निवासी रामेश्वर की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से शुक्रवार को प्रशासन ने मुलाकात की। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल प्रशासनिक अधिकारी सहित मृतक के घर पहुंचे और सरकार की तरफ से यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान मेडिकल विभाग की टीम ने मृतक की माता का मेडिकल चेकअप किया एवं आवश्यक दवाईयों का किट सौंपा। इस दौरान जन सहयोग से मृतक के परिवार को 3 महीने का राशन भी दिया गया। मृतक की माता को राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इस दौरान डीएसपी विकास धींधवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक शर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दिनेश पिलानिया, रसद विभाग के ईआई सुरेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!