सूरजगढ़, 2 नवंबर 2024: पुलिस थाना सूरजगढ़ ने शनिवार को तीन वांछित गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थानाधिकारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सूरजगढ द्वारा जारी गिरफतारी वारण्टों की पालना में नाथजी का कुआं तन भापर निवासी मेहरचन्द पुत्र महिपाल, राजेश पुत्र मेहरचन्द तथा असलम पुत्र असगर निवासी भापर को दस्तयाब कर गिरफतार किया है।





