सूरजगढ़: तहसीलदार चंद्रशेखर यादव को अपने पद के कार्य के साथ-साथ अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, सूरजगढ़ के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्य करने का आदेश जारी किया गया है।
तहसीलदार चंद्रशेखर यादव को स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निदेशक ने आदेश जारी कर अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, सूरजगढ़ के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्य करने हेतु अग्रिम आदेशों तक अधिकृत किया है।
चेयरमैन ने लगाए थे पूर्व ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप
सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता व कुछ वार्ड पार्षदों ने पूर्व अधिशाषी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस सम्बन्ध में नगरपालिका अध्यक्ष ने 22 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर ईओ सत्यनारायण स्वामी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की थी।