Friday, February 13, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ गांधी मंदिर स्कूल में 15 लाख की लागत से बनने वाले...

सूरजगढ़ गांधी मंदिर स्कूल में 15 लाख की लागत से बनने वाले बरामदे का शिलान्यास

सूरजगढ़: कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ मंडी में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बरामदे का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने पूजा-अर्चना के साथ नींव रखी।

विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार झाझडिया ने बताया कि नगरपालिका की ओर से लगभग 160 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा बरामदा बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, भामाशाह और समाजसेवी गीगराज पथरवा वाले, लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, जगदेव, विकास शर्मा लोटिया सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!